Hardoi: सवायजपुर में सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विकास प्रदर्शनी, विधायक ने बांटे प्रशस्ति पत्र।
विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के तहसील मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन
हरदोई। विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के तहसील मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू भइया’ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान तहसील सभागार में आयोजित समारोह में विधायक ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं उपस्थित क्षेत्रीय जनों से भेंट की और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मयंक कुंडू, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार राजेश पटेल, खंड विकास अधिकारी भरखनी अशोक द्विवेदी, हरपालपुर के रणजीत सिंह, साण्डी की काजल सिंह एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह हिमालय, श्याम सिंह तथा क्षेत्र के कई प्रधान व गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









