Hardoi: सवायजपुर में मारुति सुजुकी कॉन्सेप्ट ग्रुप की 14वीं शाखा का शुभारंभ, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने किया उद्घाटन। 

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में आज मारुति सुजुकी कॉन्सेप्ट ग्रुप की चौदहवीं शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सवायजपुर विधायक

By INA News Desk
Feb 2, 2026 - 22:20
32 Views
Hardoi: सवायजपुर में मारुति सुजुकी कॉन्सेप्ट ग्रुप की 14वीं शाखा का शुभारंभ, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने किया उद्घाटन। 
सवायजपुर में मारुति सुजुकी कॉन्सेप्ट ग्रुप की 14वीं शाखा का शुभारंभ, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने किया उद्घाटन। 

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में आज मारुति सुजुकी कॉन्सेप्ट ग्रुप की चौदहवीं शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ ने पूजन-अर्चन एवं फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि मारुति सुजुकी शोरूम के शुभारंभ से क्षेत्र में वाहन बिक्री को बढ़ावा मिलेगा तथा आमजन को बेहतर, सुगम एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को वाहन खरीदने और सर्विस से संबंधित सुविधाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

कार्यक्रम में धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘सेनानी’ (अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख संघ), सजीव अग्रवाल (मैनेजिंग डायरेक्टर), यशवर्धन अग्रवाल (सीईओ), सूर्य वर्धन अग्रवाल (मैनेजिंग डायरेक्टर), प्रवीन सिंह (वाइस प्रेसिडेंट) सहित ग्रुप के सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read- Sitapur : खैराबाद में आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन ने चौथा स्थापना दिवस उत्साह से मनाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow