Saharanpur : मुजफ्फराबाद में वार्ड 04 से ठाकुर निशांत चौहान का टिकट लगभग तय, सियासी हलचल तेज

वार्ड में जातीय और सामाजिक समीकरणों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आंकड़ों के अनुसार यहां दलित मतदाता सबसे ज्यादा हैं, जबकि ठाकुर समाज दूसरे स्थान पर है। ठाकुर नि

Feb 2, 2026 - 22:19
 0  2
Saharanpur : मुजफ्फराबाद में वार्ड 04 से ठाकुर निशांत चौहान का टिकट लगभग तय, सियासी हलचल तेज
Saharanpur : मुजफ्फराबाद में वार्ड 04 से ठाकुर निशांत चौहान का टिकट लगभग तय, सियासी हलचल तेज

मुजफ्फराबाद, सहारनपुर। विकास खंड मुजफ्फराबाद के वार्ड संख्या 04 से ठाकुर निशांत चौहान का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। जैसे ही यह खबर फैली, वार्ड 04 की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है।

वार्ड में जातीय और सामाजिक समीकरणों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आंकड़ों के अनुसार यहां दलित मतदाता सबसे ज्यादा हैं, जबकि ठाकुर समाज दूसरे स्थान पर है। ठाकुर निशांत चौहान का नाम आने से चुनावी गणित मजबूत दिख रहा है। खास बात यह है कि उनकी मुस्लिम समाज में भी अच्छी पकड़ है। वार्ड में मुस्लिम राजपूत मतदाताओं की संख्या भी काफी है, जिसका सीधा फायदा उन्हें मिल सकता है। इन कारणों से वे मजबूत और सर्वमान्य प्रत्याशी के रूप में उभरे हैं।

सूत्रों का कहना है कि जिस दल से उनका टिकट फाइनल हुआ है, उसके सामने अन्य दलों के उम्मीदवारों को बढ़त मिलना मुश्किल होगा। विरोधी दलों में बेचैनी साफ दिख रही है। कुछ जानकारों का मानना है कि ठाकुर निशांत चौहान ने वार्ड 04 से चुनाव लड़ने का फैसला करते ही यह वार्ड सहारनपुर जिले का हॉट वार्ड बन गया। अब सभी की नजर आधिकारिक घोषणा पर टिकी है, लेकिन ठाकुर निशांत चौहान को यहां मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

Also Click : सतना में अडानी ग्रुप के वॉक-इन इंटरव्यू में हजारों बेरोजगारों की भीड़, छत से कूदकर अंदर घुसने की कोशिश, अव्यवस्था से हालात बेकाबू

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow