सम्भल में पार्कों के नाम बदलने की तैयारी! महापुरुषों के नाम पर नामकरण का प्रस्ताव, सियासी हलचल तेज।

सम्भल नगर पालिका परिषद में एक बार फिर नामकरण को लेकर राजनीति गरमा गई है। वार्ड नंबर 18 की सभासद चंचल सनी

Apr 25, 2026 - 16:12
66 Views
सम्भल में पार्कों के नाम बदलने की तैयारी! महापुरुषों के नाम पर नामकरण का प्रस्ताव, सियासी हलचल तेज।
सम्भल में पार्कों के नाम बदलने की तैयारी! महापुरुषों के नाम पर नामकरण का प्रस्ताव, सियासी हलचल तेज।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल नगर पालिका परिषद में एक बार फिर नामकरण को लेकर राजनीति गरमा गई है। वार्ड नंबर 18 की सभासद चंचल सनी गुप्ता द्वारा अध्यक्ष को एक प्रस्ताव पत्र सौंपा गया है, जिसमें शहर के विभिन्न पार्कों के नाम महान विभूतियों के नाम पर रखने की मांग की गई है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और वैचारिक चेतना को मजबूत करने के लिए शहर के पार्कों का नाम ऐसे महापुरुषों के नाम पर रखा जाना चाहिए, जिनसे युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिल सके। इसके तहत कई प्रमुख बदलाव सुझाए गए हैं। प्रस्ताव के अनुसार, चन्दौसी रोड स्थित फव्वारा पार्क का नाम बदलकर “पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क” करने की मांग की गई है। वहीं सूर्य कुंड मंदिर के पास स्थित पार्क को “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क” नाम देने का सुझाव रखा गया है। इसके अलावा मुरादाबाद रोड के तिकोनिया पार्क का नाम “लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क” करने का प्रस्ताव भी शामिल है। इतना ही नहीं, प्रस्ताव में महाराजा अग्रसेन महाराज की प्रतिमा स्थापित करने और “एक ईंट एक रुपया” योजना लागू करने की भी बात कही गई है। इस प्रस्ताव पर एक दर्जन से अधिक सभासदों के हस्ताक्षर है। जैसे ही यह मुद्दा सामने आया, शहर की सियासत में हलचल तेज होने की संभावना है। विपक्षी दलों और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने की संभावना हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।

Also Read- हमारे उम्मीदवारों पर हाथ उठाने वालों का हिसाब करेगी नई सरकार, पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की हुंकार, असम के मुख्यमंत्री ने कहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow