Bajpur: जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति। 

उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, शाखा बाजपुर ने जनगणना कार्य हेतु शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर कड़ी

Apr 25, 2026 - 16:17
58 Views
Bajpur: जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति। 
जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन, शाखा बाजपुर ने जनगणना कार्य हेतु शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में संघ पदाधिकारियों ने विकास खंड बाजपुर के जनगणना नोडल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिक्षकों को इस कार्य से मुक्त रखने की मांग की। संघ के अध्यक्ष मनोज़ कुमार, कोषाध्यक्ष जीवन सिंह बिष्ट तथा मंत्री वीर सिंह ने कहा कि पहले से ही अनेक प्राथमिक शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना कार्य में लगा दी गई है। इनमें अधिकांश शिक्षक ऐसे हैं, जिनकी ड्यूटी उनके निवास स्थान से 15 से 20 किलोमीटर दूर क्षेत्रों में लगाई गई है।

शिक्षक संघ का कहना है कि इतनी दूरी तय कर सीमित समयावधि में जनगणना कार्य पूरा करना शिक्षकों के लिए कठिन होगा, जिससे विद्यालयों का शैक्षिक कार्य भी प्रभावित होगा। संघ ने मांग की कि प्रत्येक शिक्षक की ड्यूटी उसके समीपस्थ क्षेत्र में लगाई जाए अथवा विद्यालय से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि जनगणना एवं मतदाता सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सकें।

संघ ने प्रशासन से शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित निर्णय लेने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि उपजिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकास खंड अधिकारी बाजपुर को भी प्रेषित की गई है।

Also Read- Bajpur: मोहन पाल ने बाजपुर की छ मुख्य समस्याओं को सीएम के सामने रखा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow