Bajpur: मोहन पाल ने बाजपुर की छ मुख्य समस्याओं को सीएम के सामने रखा।
वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल ने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर बाजपुर क्षेत्र की 6 सूत्रीय
ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन
बाजपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन पाल ने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर बाजपुर क्षेत्र की 6 सूत्रीय बाजपुर की प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा। मोहन पाल ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जन समस्याओं को लेकर इनका जल्द ही निस्तारण करने का अनुरोध किया गया जिस पर उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि स्वीकृत ही इन बाजपुर की प्रमुख जन समस्याओं का निस्तारण करना मेरा कर्तव्य है।उन्होंने बताया मुख्य बिंदु सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की पर्याप्त नियुक्ति।रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम का स्थायी समाधान फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जाए।
बाजपुर के 20 गांवों की 5838 एकड़ भूमि के संदर्भ में उचित कार्यवाही।बेरिया दौलत रोड स्थित अग्निशमन केंद्र फायर स्टेशन का सुचारू संचालन।परिवहन निगम की बसें हल्द्वानी-कालाढुंगी एवं खटीमा टनकपुर वाया बाजपुर से देहरादून तक चलाने की मांग।पशु चिकित्सालय में सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक सुधार। श्री मोहन पाल ने कहा इन समस्याओं का निस्तारण करने का मेरा पूरा प्रयास रहेगा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशन लाल उर्फ टिंकू तोमर,रिंकू शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Also Read- Bajpur : कांग्रेस के नए नगर और ब्लॉक अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
What's Your Reaction?









