Bajpur : कांग्रेस के नए नगर और ब्लॉक अध्यक्ष का जोरदार स्वागत, संगठन को मजबूत करने का संकल्प
पदभार संभालने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा और नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे यशपाल आर्य के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, पूर्व
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य के कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा और नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और मिठाई बांटकर खुशी जताई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखने को मिला।
पदभार संभालने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष पवन शर्मा और नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे यशपाल आर्य के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह, जीत सिंह और जिला पंचायत सदस्य फुरकान अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी कार्यों के लिए एकजुट होकर काम करने का भरोसा दिया।
Also Click : Saharanpur : उम्मीद पोर्टल पर 900 पंजीकरण निरस्त, नईम पीरजादा ने कमियां सुधारने की अपील की
What's Your Reaction?









