यूपी विधान परिषद चुनाव: स्नातक और शिक्षक मतदाताओं को 23 अक्टूबर को मिलेगा विशेष आकस्मिक अवकाश
यूपी विधान परिषद के स्नातक व शिक्षक खंड निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को मतदान दिवस पर पात्र कर्मचारी मतदाताओं को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। आदेश जारी।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान और कर्मियों की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर से बड़ा निर्णय लिया गया है
यह व्यवस्था 5 खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी) तथा 6 खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-फैजाबाद) के द्विवार्षिक चुनाव के अंतर्गत प्रभावी होगी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शासनादेश के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाना अनिवार्य है
What's Your Reaction?

