हरदोई में विधान परिषद चुनाव को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित, मतदान में समस्या होने पर करें फोन
हरदोई में विधान परिषद स्नातक और शिक्षक चुनाव के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। मतदान के दौरान किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए हरदोई जिला प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपाली भार्गव ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में चुनाव संबंधी गतिविधियों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए सुरक्षा बलों के साथ सचल दस्ते निरंतर भ्रमणशील रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदेय स्थलों पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे कंट्रोल रूम से निरंतर समन्वय बनाए रखें, ताकि किसी भी अप्रत्याशित समस्या की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आम नागरिकों और मतदाताओं से भी अपील की गई है कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए शांतिपूर्वक मतदान करें और किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर निर्धारित हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें
What's Your Reaction?



