हरदोई में गोद लिए गए परिषदीय स्कूलों के हेडमास्टरों का विशेष प्रशिक्षण संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर जोर
हरदोई में एचसीएल फाउंडेशन के सहयोग से गोद लिए परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न। बुनियादी शिक्षा में सुधार पर दिया गया बल।
बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को आधुनिक परिवेश के अनुरूप ढालने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में संदर्भदाता मानवेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, सर्वेश मिश्र, एसआरजी आशीष कुमार मिश्र तथा अभय सिंह ने विभिन्न तकनीकी सत्रों में प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया

जिला समन्वयक दिलीप शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन की मंशा इन सभी चयनित विद्यालयों को उत्कृष्ट मॉडल स्कूलों के रूप में विकसित करने की है

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर उपस्थित सभी प्रधानाध्यापकों को मिशन मोड में कार्य करने और कैच-अप शिक्षण व्यवस्था को विद्यालय की दैनिक समय-सारणी में कड़ाई से लागू करने का संकल्प दिलाया गया
What's Your Reaction?

