Sitapur : वैश्य समाज को संगठित और आत्मनिर्भर होने की जरूरत, कैबिनेट मंत्री नंदी का सीतापुर में भव्य स्वागत

नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि आम जनता और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना उनका मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ गरीब तबके को आधुनिक ठेले और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा

Apr 23, 2026 - 21:31
 0  3
Sitapur : वैश्य समाज को संगठित और आत्मनिर्भर होने की जरूरत, कैबिनेट मंत्री नंदी का सीतापुर में भव्य स्वागत
Sitapur : वैश्य समाज को संगठित और आत्मनिर्भर होने की जरूरत, कैबिनेट मंत्री नंदी का सीतापुर में भव्य स्वागत

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के नैपालापुर चौराहे पर स्थित एक रिसॉर्ट में वैश्य समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज को संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब समाज पूरी तरह एकजुट होगा, तब कोई भी उन पर दबाव नहीं बना सकेगा। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार में सुरक्षा का माहौल होने से व्यापारी अब बिना किसी डर के अपना कारोबार कर पा रहे हैं।

नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने कहा कि आम जनता और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना उनका मुख्य कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हक की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ गरीब तबके को आधुनिक ठेले और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए रास्ते पर चलकर देश और प्रदेश को समृद्ध बना रही है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विवेक अग्रवाल मिंटू ने की। कार्यक्रम में महेंद्र अग्रवाल, महेश जायसवाल, संतोष गुप्ता और आकाश बजरंगी सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Saharanpur : उम्मीद पोर्टल पर 900 पंजीकरण निरस्त, नईम पीरजादा ने कमियां सुधारने की अपील की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow