सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में ईद के लिए शांति बैठक आयोजित

सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट न शेयर करें और न ही खुद अपलोड करें जिससे शांति प्रभावित होने का खतरा हो। संदिग्ध व्य

Mar 20, 2026 - 21:10
 0  5
सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में ईद के लिए शांति बैठक आयोजित
सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में ईद के लिए शांति बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी में आगामी ईद पर्व को लेकर इंचार्ज ने प्रमुख नागरिकों, इमाम, ईदगाह कमेटी के सदस्यों, ग्रामीणों और युवाओं के साथ बैठक की। बैठक में सभी से ईद के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

सभी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कोई नई परंपरा शुरू नहीं करेंगे। सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट न शेयर करें और न ही खुद अपलोड करें जिससे शांति प्रभावित होने का खतरा हो। संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। बैठक में लोगों को साइबर अपराध से सावधान रहने की जानकारी दी गई। युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। प्रमुख नागरिकों ने अपने सुझाव दिए। इन सुझावों को ऊपरी अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow