Sambhal : गंगा नदी और उत्तम नगर मामले पर मंडल प्रभारी का बयान, प्रशासन और सियासत पर उठाए सवाल

गंगा नदी में हड्डी फेंके जाने के मामले में हुई कार्रवाई पर सैफी ने कहा कि इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि अस्थि विसर्जन भी एक धार्मिक परंपरा का हिस्सा है, ऐसे में इस तर

Mar 20, 2026 - 21:12
 0  9
Sambhal : गंगा नदी और उत्तम नगर मामले पर मंडल प्रभारी का बयान, प्रशासन और सियासत पर उठाए सवाल
Sambhal : गंगा नदी और उत्तम नगर मामले पर मंडल प्रभारी का बयान, प्रशासन और सियासत पर उठाए सवाल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

आजाद समाज पार्टी के मंडल प्रभारी उस्मान सैफी ने गंगा नदी से जुड़े विवाद और उत्तम नगर की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशासनिक कार्रवाई और मौजूदा हालात पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना को धार्मिक या सांप्रदायिक रंग देना समाज के लिए सही नहीं है।गंगा नदी में हड्डी फेंके जाने के मामले में हुई कार्रवाई पर सैफी ने कहा कि इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से तूल दिया जा रहा है। उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि अस्थि विसर्जन भी एक धार्मिक परंपरा का हिस्सा है, ऐसे में इस तरह के मामलों को विवाद बनाना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में प्रशासन का रवैया संतुलित नहीं दिख रहा। वहीं, उत्तम नगर की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की हत्या को धर्म या जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता और सभी मामलों में एक समान कार्रवाई होनी चाहिए।

सैफी ने प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि फैसले निष्पक्ष और पारदर्शी होने चाहिए, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में ऐसा नहीं दिख रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह का माहौल बना रहा, तो इससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और आने वाले समय में इस मुद्दे पर बहस और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow