Lucknow : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में 150 करोड़ से बनेगा एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय की अध्यक्षता में वित्त समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही नए वित्तीय वर्ष के लिए 1187.62 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया गया। बजट में चार सेंटर

By INA News Desk
Mar 20, 2026 - 21:15
16 Views
Lucknow : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में 150 करोड़ से बनेगा एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
Lucknow : डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में 150 करोड़ से बनेगा एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए 150 करोड़ रुपये से एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने जा रहा है। यह सेंटर हब एंड स्पोक मॉडल पर आधारित होगा। इससे विश्वविद्यालय में एआई आधारित स्टार्टअप, नवाचार और शिक्षकों का प्रशिक्षण आदि काम होंगे। इससे प्रदेश में एआई के तेज इस्तेमाल में मदद मिलेगी।

कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय की अध्यक्षता में वित्त समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। साथ ही नए वित्तीय वर्ष के लिए 1187.62 करोड़ रुपये का बजट भी पास किया गया। बजट में चार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। इनमें एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अलावा आईओटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्पेस टेक्नोलॉजी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और साइबर फॉरेंसिक इन्वेस्टिगेशन टेक्नोलॉजी सेंटर शामिल हैं। ये सेंटर विश्वविद्यालय परिसर में बनेंगे।

आईओटी सेंटर से कंप्यूटर आधारित लैब में नई तकनीक जैसे ऐप विकास, मशीन लर्निंग, क्रिएटिव कंप्यूटिंग आदि में छात्रों को प्रशिक्षण मिलेगा। स्पेस टेक्नोलॉजी सेंटर से स्पेस साइंस, सैटेलाइट सिस्टम, रॉकेटरी, रिमोट सेंसिंग जैसे विषयों में शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे छात्रों को अंतरिक्ष तकनीक पर आधारित अनुसंधान और नवाचार में सहायता मिलेगी।

Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow