Siddharthnagar : शोहरतगढ़ में चिल्हिया चौराहे का भगत सिंह चौक के रूप में भूमि पूजन और शिलान्यास
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को इस तरह
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चिल्हिया चौराहे पर विधायक विनय वर्मा ने विधायक निधि से बनने वाले शहीद भगत सिंह चौक का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस मौके पर डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी डॉ अभिषेक महाजन और सीडीओ बलराम सिंह मौजूद थे।
विधायक निधि से 20.22 लाख रुपये की लागत से चिल्हिया चौराहे को शहीद-ए-आजम भगत सिंह चौक के रूप में विकसित और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शोहरतगढ़ क्षेत्र में कुल चार चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा। इनमें गनेशपुर में डॉ भीमराव अम्बेडकर, ढेबरुआ में सोनेलाल पटेल और बढ़नी में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से चौराहे बनेंगे।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुंदर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को इस तरह श्रद्धांजलि देना उचित है। इससे नई पीढ़ी भगत सिंह के बारे में जान सकेगी। एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने इस सोच की सराहना की और कहा कि सभी को ऐसा करना चाहिए। कार्यक्रम में शोहरतगढ़ एसडीएम विवेकानंद मिश्र, सीओ मयंक द्विवेदी, सिडको के एक्सईएन देवेंद्र कुमार सिंह, चिल्हिया एसएचओ राजेश कुमार गुप्ता सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।
Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम
What's Your Reaction?









