Lucknow : भाजपा उत्तर प्रदेश जिला कमेटियों की घोषणा इसी सप्ताह, तीन दिनों तक लगातार बैठकें
बैठकें भाजपा प्रदेश कार्यालय में हो रही हैं। इनमें जिला पर्यवेक्षक, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। सभी जिलों से पर्यवेक्षकों के माध्यम से संभावित नामों का पैनल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन को नए सिरे से तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रदेश से जिला स्तर तक पार्टी इकाइयों का गठन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह आज से तीन दिनों तक लगातार बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पार्टी नेतृत्व ने तय किया है कि एक सप्ताह के भीतर जिला टीमों की घोषणा कर दी जाएगी। बैठकें भाजपा प्रदेश कार्यालय में हो रही हैं। इनमें जिला पर्यवेक्षक, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। सभी जिलों से पर्यवेक्षकों के माध्यम से संभावित नामों का पैनल मंगवाया गया है। पदों के लिए दावेदारी तेज चल रही है।
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और रात में लखनऊ पहुंचे। शुक्रवार से रविवार तक मैराथन बैठकें चलेंगी। इस दौरान पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी होगी। आरएसएस के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार लखनऊ पहुंच गए हैं और वे कोर कमेटी की बैठक में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इन बैठकों में हिस्सा लेंगे।
Also Click : रानी मुखर्जी का शाही अवतार: सब्यसाची की हरी रेशमी साड़ी में बिखेरा जलवा, सादगी और भव्यता का अनूठा संगम
What's Your Reaction?









