Bajpur : समाजवादी बाबा साहब वाहिनी ने कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया

बाजपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में समाजवादी बाबा साहब वाहिनी ने बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में बड़े उत्साह से मनाया। यह आयोजन समाजवा

Mar 15, 2026 - 21:24
 0  3
Bajpur : समाजवादी बाबा साहब वाहिनी ने कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया
Bajpur : समाजवादी बाबा साहब वाहिनी ने कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनाया

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय में समाजवादी बाबा साहब वाहिनी ने बहुजन नायक कांशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में बड़े उत्साह से मनाया। यह आयोजन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर हुआ। कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा साहब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद दिवाकर ने की और संचालन अमित कुमार ने किया।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राम सिंह सागर, समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव, रहीश लाला, दीपक कुमार, जगदीश भारती, नंदकिशोर बिट्टू, अंकित कश्यप, अभिषेक सागर, जसविंदर सिंह, राजेश यादव, महेंद्र यादव, संजय यादव, धर्मवीर दिवाकर, उज्ज्वल सागर, रवि चौधरी, विशाल यादव, अमित शर्मा, दाविर राजा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीडीए दिवस पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय के एकजुट होने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का प्रतीक है।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow