Bajpur : बाजपुर में बंद मकान से चोरों ने साढ़े पांच तोला सोना और एक लाख रुपये नकद चुराए

शाम छह बजे लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले और सामान गायब था। परिवार ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। एसआई प्रहलाद सिंह और कांस्टेबल इरफान मौके पर पहुंचे। बाद में कोतवा

By INA News Desk
Mar 15, 2026 - 21:25
45 Views
Bajpur : बाजपुर में बंद मकान से चोरों ने साढ़े पांच तोला सोना और एक लाख रुपये नकद चुराए
Bajpur : बाजपुर में बंद मकान से चोरों ने साढ़े पांच तोला सोना और एक लाख रुपये नकद चुराए

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के मेन रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मुख्तियार के बंद पड़े मकान में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर साढ़े पांच तोला सोना और एक लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। यह घर सलामत हाजी मुर्गे वाले का है, जहां उनके बहनोई मुख्तार परिवार के साथ रहते हैं। परिवार केलाखेड़ा के पास गणेशपुर में रिश्तेदारी में किसी की मौत पर सुबह करीब दस बजे गए थे।शाम छह बजे लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले और सामान गायब था। परिवार ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। एसआई प्रहलाद सिंह और कांस्टेबल इरफान मौके पर पहुंचे। बाद में कोतवाल नरेश चौहान भी पहुंचे और जांच की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच के निर्देश दिए। चोरी को गंभीरता से लेते हुए एसओजी और स्थानीय पुलिस टीम लगाई गई है। कोतवाल ने कहा कि जल्द ही चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow