Sambhal : आजम खान के संदेश के बाद सियासी हलचल, ईद पर काले कपड़े पहनने की अपील

सय्यद असलम ने कहा कि आजम खान की ओर से दिया गया संदेश अपनी जगह है, लेकिन मौजूदा हालात में मुसलमानों को काले कपड़े पहनकर या काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध

Mar 15, 2026 - 21:29
 0  16
Sambhal : आजम खान के संदेश के बाद सियासी हलचल, ईद पर काले कपड़े पहनने की अपील
सय्यद असलम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव AIMIM

Report : उवैस दानिश, सम्भल

ईद के मौके पर काले कपड़े पहनने और काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करने की अपील को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव सय्यद असलम ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुसलमानों को खामोशी के साथ अपना गम जाहिर करना चाहिए।

सय्यद असलम ने कहा कि आजम खान की ओर से दिया गया संदेश अपनी जगह है, लेकिन मौजूदा हालात में मुसलमानों को काले कपड़े पहनकर या काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विरोध किसी तरह का शोर-शराबा या नारेबाज़ी करने के लिए नहीं है, बल्कि खामोशी और अमन-ओ-अमान के साथ गम का इजहार करने का तरीका है।

उन्होंने ईरान में स्कूल पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना में बड़ी संख्या में बच्चियों की मौत हुई है, जो बेहद दुखद और निंदनीय है। इस तरह की घटनाओं की पूरी दुनिया में निंदा होनी चाहिए। सय्यद असलम ने यह भी कहा कि लोगों को किसी तरह की उत्तेजना से बचते हुए अपने देश में भाईचारे और शांति को बनाए रखना चाहिए। उनका कहना था कि चाहे हिंदू हों या मुसलमान, सभी को इस दुख में इंसानियत के नाते शामिल होना चाहिए और शांति के साथ अपना गम व्यक्त करना चाहिए।

.Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow