Bajpur : बाजपुर में थाना और महिला दिवस पर सीओ ने जनता की समस्याएं सुनीं, निस्तारण के दिए निर्देश
सीओ विभव सैनी और कोतवाल नरेश चौहान ने थाना दिवस तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जनता की समस्याएं सुनकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ विभव सैनी ने बताया कि
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर : सीओ विभव सैनी और कोतवाल नरेश चौहान ने थाना दिवस तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जनता की समस्याएं सुनकर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ विभव सैनी ने बताया कि कोतवाली में थाना दिवस और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि जल्द कार्रवाई करें।
कोतवाल नरेश चौहान ने थाना दिवस में समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने के आदेश दिए कि तुरंत कार्रवाई करें और कोई समस्या लंबित न रहे, उसका तुरंत समाधान करें, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करें। इस मौके पर एसआई कुसुम रावत, एसआई प्रहलाद सिंह, एसआई धीरेंद्र परिहार, एसआई सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











