Mussoorie : महिला कांग्रेस ने महिला दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर बात की। सुशांत वोहरा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में मजबूत हिस्सेदारी निभा र
रिपोर्ट : सुनील सोनकर
मसूरी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला कांग्रेस ने गांधी चौक स्थित गुरुद्वारा सभा के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महिला कांग्रेस मसूरी की अध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्षद सुशांत वोहरा थे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महिलाओं को उपहार भी दिए गए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर बात की। सुशांत वोहरा ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में मजबूत हिस्सेदारी निभा रही हैं, लेकिन प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध चिंताजनक हैं।
उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की उपलब्धियों के दावों के बावजूद आम लोगों को जमीन पर इसका फायदा नहीं मिल रहा है।
जसबीर कौर ने कहा कि महिला कांग्रेस हर साल महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए जागरूकता कार्यक्रम करती है। उन्होंने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई और कहा कि महंगाई तथा बढ़ते अपराधों से लोग त्रस्त हैं। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया गया।
Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?











