Bajpur : महिला ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत सीओ से की, न्याय न मिला तो आंदोलन की चेतावनी
गांव की आबादी में कुआं चौराहे पर कुछ महिलाओं के बीच बहस हो रही थी। रास्ते में विपक्षी नीरज, कपिल, कैलाश पुत्र ओमप्रकाश और लवकेश पुत्र धनीराम निवासी गांव ने पीड़िता
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर: बहादुरगंज गांव की महिलाएं और पुरुष पूर्व प्रधान अशोक कुमार के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने सीओ विभव सैनी को शिकायत देकर घटना की जानकारी दी। शिकायत में बेटी के साथ छेड़छाड़ और घर के मुख्य दरवाजे को अज्ञात लोगों द्वारा काटने की घटना का जिक्र किया गया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की। सीओ विभव सैनी ने कहा कि निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
बहादुरगंज निवासी चंद्रावती ने सीओ विभव सैनी को शिकायत देकर बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उसकी बेटी कशिश, जो बाजपुर के राजकीय स्नातकोत्तर कॉलेज की छात्रा है, शहर से गांव बहादुरगंज पैदल जा रही थी। तभी गांव की आबादी में कुआं चौराहे पर कुछ महिलाओं के बीच बहस हो रही थी। रास्ते में विपक्षी नीरज, कपिल, कैलाश पुत्र ओमप्रकाश और लवकेश पुत्र धनीराम निवासी गांव ने पीड़िता कशिश के साथ अभद्र व्यवहार किया, छेड़छाड़ की, बाल पकड़कर खींचे और दोनों हाथ पकड़कर गलत हरकत करने की कोशिश की।
गांव की सुनीता और आसपास के लोगों के आने से पीड़िता की जान बची। वहीं घर का मुख्य दरवाजा अज्ञात लोगों ने काट दिया। महिला ने बताया कि इन लोगों से परिवार को जान का खतरा है और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़ित चंद्रावती ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री
What's Your Reaction?









