Sambhal : अब NEET-JEE की तैयारी को नई दिशा, शाहीन एकेडमी में 100 सीटों के साथ शुरू हुई कोचिंग

डॉ. हाशिम खान ने बताया कि संस्थान में कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें 50 सीटें NEET और 50 सीटें JEE के लिए रखी गई हैं। साथ ही लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग व्यवस्था

By INA News Desk
Mar 8, 2026 - 21:12
35 Views
Sambhal : अब NEET-JEE की तैयारी को नई दिशा, शाहीन एकेडमी में 100 सीटों के साथ शुरू हुई कोचिंग
Sambhal : अब NEET-JEE की तैयारी को नई दिशा, शाहीन एकेडमी में 100 सीटों के साथ शुरू हुई कोचिंग

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के छात्रों को अब मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। शहर में शाहीन एकेडमी की ओर से NEET और JEE की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग सेंटर शुरू किया गया है। सेंटर के संचालक डॉ. मोहम्मद हाशिम खान ने बताया कि यहां छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।डॉ. हाशिम खान ने बताया कि संस्थान में कुल 100 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें 50 सीटें NEET और 50 सीटें JEE के लिए रखी गई हैं। साथ ही लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है, ताकि पढ़ाई का माहौल बेहतर बना रहे। उन्होंने बताया कि संस्थान में कोटा की अनुभवी फैकल्टी पढ़ाएगी और छात्रों को स्मार्ट क्लासेज, नियमित टेस्ट और मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के 10 दिन बाद छात्रों का टेस्ट लिया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी।डॉ. हाशिम खान के अनुसार, यह संस्थान देश-विदेश में संचालित एक बड़े शिक्षा नेटवर्क से जुड़ा है, जिसके 104 सेंटर पूरे भारत में और कुछ विदेशों में भी संचालित हैं। उन्होंने बताया कि दुबई में भी एक सेंटर है और कजाकिस्तान में MBBS की पढ़ाई के लिए 1000 बेड का संस्थान स्थापित किया गया है, जहां जरूरत पड़ने पर छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए भेजा जा सकता है।छात्रों की सुविधा के लिए लड़कियों और लड़कों के अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों के लिए विशेष छूट और सहायता देने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि सम्भल में सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य यही है कि यहां के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन अपने ही शहर में मिल सके, जिससे उन्हें कोटा या दिल्ली जैसे शहरों में जाने की जरूरत न पड़े। यह सेंटर थाना नखासा रोड स्थित वरीशा हॉस्पिटल के पास स्थापित किया गया है और आगामी सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow