Sambhal News: संभल में संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी, उमंग अग्रवाल बोले– संविधान का सम्मान ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि
संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय इतिहास संकलन समिति के तत्वावधान में मुरादाबाद रोड स्थित गॉड लवर्स पॉइंट पर विचार
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय इतिहास संकलन समिति के तत्वावधान में मुरादाबाद रोड स्थित गॉड लवर्स पॉइंट पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में भारतीय संविधान को प्रत्येक भारतीय का महान ग्रंथ बताते हुए संविधान के अनुरूप कार्य करने और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता उमंग अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक भारतीय का महान ग्रंथ है। संविधान का सम्मान करना संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सच्चा सम्मान है और उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के समान है। उन्होंने संविधान के मूल्यों को अपनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने पर जोर दिया। भाजपा विधानसभा विस्तारक सूरज पांडे ने कहा कि संविधान सम्मत कार्य करना ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने संविधान के आदर्शों और सिद्धांतों का पालन करने की बात कही। गोष्ठी में अरविंद शंकर शुक्ला, नवीन कुमार शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, श्रेय अग्रवाल, उमेश श्रीमाली, मुकेश सैनी, प्रताप सिंह आर्य, दुर्वेश सैनी, सत्यवीर सिंह पाल, अतुल कुमार शर्मा और अजय कुमार शर्मा ने भी बाबा साहब के जीवन चरित्र, संविधान निर्माण और राष्ट्र सेवा पर विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने भारतीय संविधान को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान बताते हुए बाबा साहब की प्रतिभा, योग्यता और दूरदर्शिता को नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
What's Your Reaction?

