Bajpur : कोर्ट से फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने लेबड़ा पुल के पास से पकड़ा

इससे पहले आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी, जब थर्माकोल प्लांट बिछपुरी केलाखेड़ा के पास हाईवे से 40 मीटर दूर एक व्यक्ति बैठा दि

Feb 19, 2026 - 20:21
37 Views
Bajpur : कोर्ट से फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने लेबड़ा पुल के पास से पकड़ा
AI Image; Bajpur : कोर्ट से फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने लेबड़ा पुल के पास से पकड़ा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में केलाखेड़ा थाना पुलिस आरोपी अमित सिंह पुत्र कल्लू सिंह, निवासी ग्राम टांडा डालचंद केलाखेड़ा को न्यायालय में पेश करने लाई थी। मौका मिलते ही आरोपी कोर्ट परिसर से भाग निकला, जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत पीछा किया और बैरिया रोड पर लेबड़ा पुल के पास से आरोपी को फिर से पकड़ लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया।

इससे पहले आरोपी को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी, जब थर्माकोल प्लांट बिछपुरी केलाखेड़ा के पास हाईवे से 40 मीटर दूर एक व्यक्ति बैठा दिखा। पुलिस ने कार रोककर जांच की तो वह भागने लगा। साथी कर्मियों ने उसे मौके पर अवैध चाकू के साथ पकड़ा और मामला दर्ज किया। पुलिस कर्मियों की लापरवाही की बात कही जा रही है। सीओ विभव सैनी ने कहा कि कोर्ट से भागने वाले आरोपी के साथ आए पुलिस कर्मियों की लापरवाही की जांच होगी। जांच में दोषी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में केलाखेड़ा थाने के एसआई मोहित कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार, गणेश लोबियाल आदि शामिल थे।

Also Click : Bajpur : बाजपुर में लकड़ी तस्कर को अवैध 12 बोर बंदूक के साथ गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow