Bajpur: बरहैनी चौकी पुलिस द्वारा नैनीताल रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 

एसएसपी अजय गणपति कुमार के आदेश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान, देर रात्रि में बरहैनी क्षेत्र में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Feb 16, 2026 - 16:37
36 Views
Bajpur: बरहैनी चौकी पुलिस द्वारा नैनीताल रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 
बरहैनी चौकी पुलिस द्वारा नैनीताल रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। एसएसपी अजय गणपति कुमार के आदेश पर जनपद में सघन चेकिंग अभियान, देर रात्रि में बरहैनी क्षेत्र में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत बरहैनी क्षेत्र सहित बाजपुर और पूरे जनपद में पुलिस टीमों ने देर रात तक वाहनों की सघन जांच की।

बरहैनी पुलिस चौकी प्रभारी संदीप शर्मा ने नैनीताल रोड मुख्य चौराहों, संवेदनशील मार्गों और बाहरी क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाले दोपहिया व चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वाहन दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट/सीट बेल्ट की जांच की गई।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Also Read- वो मेरे छोटे भाई जैसा था', अजीत पवार की मौत पर नाना पाटेकर का भावुक बयान, 19 साल की उम्र से थी दोस्ती।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow