Sambhal: रमज़ान में शहर की व्यवस्थाओं को लेकर सपा जिला सचिव ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, पांच अहम मांगें रखीं। 

रमज़ान-उल-मुबारक के पावन महीने में शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के

Feb 16, 2026 - 16:23
59 Views
Sambhal: रमज़ान में शहर की व्यवस्थाओं को लेकर सपा जिला सचिव ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, पांच अहम मांगें रखीं। 
सईद अख्तर इसराइली, सपा जिला सचिव

उवैस दानिश, सम्भल 

रमज़ान-उल-मुबारक के पावन महीने में शहर की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सैयद अख़्तर इसराइली ने सोमवार को जिलाधिकारी सम्भल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रमज़ान के दौरान आमजन, विशेषकर रोज़ेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपील की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि रमज़ान में शहर की सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से दुरुस्त किया जाए। सैयद अख़्तर इसराइली ने बताया कि सहरी और इफ्तार के समय बिजली कटौती से रोज़ेदारों को भारी परेशानी होती है, इसलिए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में महिला व पुरुष पुलिस बल की तैनाती बढ़ाने की मांग की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। ज्ञापन में नगर में जल संकट से बचने के लिए दिन में तीन बार जलापूर्ति कराने तथा सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई कराने पर भी जोर दिया गया। सपा जिला सचिव ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखी जाए और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी इन मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करेंगे, जिससे रमज़ान का महीना शांति और सुविधा के साथ संपन्न हो सके।

Also Read- Lucknow: महिला सशक्तिकरण और गांवो का सर्वागीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता- केशव प्रसाद मौर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow