Sambhal: अमेरिका से प्रस्तावित व्यापार डील से किसानों के उत्पाद बाहर रखने की मांग, सम्भल में किसान संगठनों ने सौंपा ज्ञापन। 

किसानों के हितों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (रजि.) के बैनर तले किसान नेताओं

Feb 16, 2026 - 16:17
68 Views
Sambhal: अमेरिका से प्रस्तावित व्यापार डील से किसानों के उत्पाद बाहर रखने की मांग, सम्भल में किसान संगठनों ने सौंपा ज्ञापन। 
अमेरिका से प्रस्तावित व्यापार डील से किसानों के उत्पाद बाहर रखने की मांग, सम्भल में किसान संगठनों ने सौंपा ज्ञापन। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: किसानों के हितों को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन (रजि.) के बैनर तले किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सम्भल जनपद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते से किसानों के कृषि व दुग्ध उत्पादों को बाहर रखने की मांग की गई।

किसान नेताओं का कहना है कि किसान जो उत्पाद करता है, उसमें अनाज, दालें, सब्जियां, फल और सबसे अहम दूध शामिल है। यदि इन उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार डील में शामिल किया गया, तो देश के छोटे और सीमांत किसानों पर गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है। किसानों ने स्पष्ट किया कि व्यापारिक रिश्ते बनाए जाएं, लेकिन किसानों के उत्पादों को इस डील से अलग रखा जाए। ज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की गई है कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर संज्ञान लें और कृषि व दुग्ध उत्पादों को व्यापार समझौते से बाहर रखें। किसान नेताओं ने कहा कि देश के करोड़ों किसान और पशुपालक अपनी आजीविका के लिए इन्हीं उत्पादों पर निर्भर हैं। किसान नेता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों के साथ अन्याय किया गया और उनकी मांगों की अनदेखी हुई, तो किसान एकजुट होकर बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। जरूरत पड़ी तो पहले की तरह दिल्ली कूच कर घेराव भी किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और “किसान एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ अपनी मांगों को दोहराया। किसानों का कहना है कि उनकी मांग एक ही है किसान का उत्पाद किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार डील से बाहर रखा जाए।

Also Read- Ballia: सेंट जेवियर्स स्कूल बलिया में वार्षिकोत्सव का भव्य आगाज़, इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे मुख्य अतिथि।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow