Hardoi: दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, संडीला पुलिस की कार्रवाई। 

जनपद हरदोई के थाना संडीला पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस

Mar 10, 2026 - 15:37
54 Views
Hardoi: दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, संडीला पुलिस की कार्रवाई। 
दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, संडीला पुलिस की कार्रवाई। 

हरदोई: जनपद हरदोई के थाना संडीला पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम तेरिया निवासी श्यामू पुत्र जगदीश ने थाना संडीला में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बहन को उसके ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना संडीला में मुकदमा संख्या 30/26 के तहत धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी छोटेलाल पुत्र भगवानदीन, निवासी ग्राम पटेहरा, थाना संडीला, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस टीम:
आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक अमरेश कुमार और हेड कांस्टेबल दिवाकर मिश्रा, थाना संडीला की टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi : सांडी पुलिस ने विस्फोटक मामले में मुन्ना को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow