Hardoi: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई।

थाना कासिमपुर पुलिस ने अपहरण और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार

Mar 10, 2026 - 15:31
55 Views
Hardoi: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई।
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई।

हरदोई: थाना कासिमपुर पुलिस ने अपहरण और एससी/एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

पुलिस के मुताबिक 17 फरवरी 2026 को वादी ने थाना कासिमपुर में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर में मुकदमा संख्या 55/2026 धारा 87 व 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना के दौरान धारा 137(2) हटाकर धारा 140(3) बीएनएस तथा 3(2)(V) / 3(2)(Va) एससी/एसटी एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

थाना कासिमपुर पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए आरोपी दिलशाद पुत्र इशाक निवासी ग्राम कासिमपुर, थाना कासिमपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi: अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow