Hardoi: अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।
जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात
हरदोई। जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 8 मार्च 2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र पुत्र अन्नी निवासी ओमनपुरी, थाना कोतवाली देहात, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया।
इस मामले में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 99/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, हेड कांस्टेबल रमापति दिवाकर, कांस्टेबल रामकिशन सिंह और कांस्टेबल मनोज सिंह शामिल रहे।
What's Your Reaction?











