Hardoi: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली

Mar 9, 2026 - 15:14
44 Views
Hardoi: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार। 
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार। 

हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली शहर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 8 मार्च 2026 को थाना कोतवाली शहर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंकुर पुत्र गंगाराम निवासी इंदिरा नगर चांद बेटा, थाना कोतवाली शहर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक अदद तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में मु0अ0सं0 162/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वाशु कुमार, उपनिरीक्षक रोहित कुमार पाण्डेय, कांस्टेबल महेंद्र मौर्य और कांस्टेबल भानु प्रताप शामिल रहे।

Also Read- Hapur: होली के दिन खूनी खेल: हापुड़ के पुष्पावती पूठ में पुरानी रंजिश में विजय केवट की गोली मारकर हत्या।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow