Hardoi: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुरसा पुलिस ने भेजा जेल। 

जनपद हरदोई के थाना सुरसा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार

By INA News Desk
Mar 10, 2026 - 15:47
56 Views
Hardoi: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुरसा पुलिस ने भेजा जेल। 
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार, सुरसा पुलिस ने भेजा जेल। 

हरदोई: जनपद हरदोई के थाना सुरसा पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को थाना सुरसा पर एक व्यक्ति ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 68/26 के तहत धारा 64(1)/351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान थाना सुरसा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है और ऐसे अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi : सुरसा पुलिस ने यौन अपराध मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow