Sambhal : सम्भल में साईंबाबा की मूर्ति पर विवाद, शिव मंदिर से हटाने का निर्णय

मोहल्ला ठेर स्थित शिवमंदिर में लगी साईं बाबा की प्रतिमा को हटाने का निर्णय मंदिर कमेटी ने सर्वसम्मति से ले लिया है। समिति का कहना है कि मंदिर में केवल वैदिक परं

Aug 24, 2025 - 20:23
65 Views
Sambhal : सम्भल में साईंबाबा की मूर्ति पर विवाद, शिव मंदिर से हटाने का निर्णय
सम्भल में साईंबाबा की मूर्ति पर विवाद, शिव मंदिर से हटाने का निर्णय

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल : सम्भल जनपद में साईं बाबा की मूर्तियों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर के विभिन्न मंदिरों में साईं बाबा की प्रतिमाएं हटाने की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि साईं बाबा का सनातन धर्म और शास्त्रों से कोई संबंध नहीं है, साथ ही धार्मिक ग्रंथों में भी उनका कोई उल्लेख नहीं मिलता। इसी आधार पर मंदिरों से उनकी मूर्तियां हटाने की हिमायत की जा रही है।मोहल्ला ठेर स्थित शिवमंदिर में लगी साईं बाबा की प्रतिमा को हटाने का निर्णय मंदिर कमेटी ने सर्वसम्मति से ले लिया है। समिति का कहना है कि मंदिर में केवल वैदिक परंपरा और सनातन धर्म से जुड़े देवी-देवताओं की ही मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।इस फैसले का समर्थन कई स्थानीय लोगों ने किया है और इसे सनातन परंपरा की रक्षा का कदम बताया है। नीतू गुप्ता ने कहा कि साईं बाबा का हिंदू धर्म और शास्त्रों से कोई वास्ता नहीं है, इसलिए मंदिरों में उनकी मूर्तियों का होना उचित नहीं है।नीतू गुप्ता

उन्होंने आगे कहा कि समाज में स्पष्टता बनी रहे और आने वाली पीढ़ियों को सही संदेश मिले, इसलिए यह कदम जरूरी है। इस पूरे घटनाक्रम ने सम्भल जिले में धार्मिक हलकों में चर्चा को तेज कर दिया है। जहां एक वर्ग इसे परंपराओं की रक्षा मान रहा है। हालांकि फिलहाल कमेटी के निर्णय के बाद ठेर के शिवमंदिर से साईं बाबा की मूर्ति हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।.

Also Click : Hardoi : टोंडरपुर ग्राम पंचायत में सरकारी धन के गबन मामले में प्रधान- सचिव सहित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पर FIR

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow