Sambhal : भाजपा हो खुश, मुसलमान ले रहे राम श्याम लक्ष्मण का नाम

शिक्षा मंत्री और राज्यमंत्री द्वारा ऐतराज जताने के बाद सपा विधायक इकबाल महमूद खुलकर सामने आए और सरकार पर तंज कस दिया। इकबाल महमूद ने कहा कि

Aug 24, 2025 - 20:19
 0  44
Sambhal : भाजपा हो खुश, मुसलमान ले रहे राम श्याम लक्ष्मण का नाम
इकबाल महमूद, सपा विधायक सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

मुरादाबाद में बैंड बाजों के नाम को लेकर सियासत तेज हो गई है। हिंदू नाम वाले बैंड बाजों पर उठे ऐतराज पर समाजवादी पार्टी के सम्भल से विधायक इकबाल महमूद ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। विधायक ने इसे नाम बदलने की राजनीति करार देते हुए भाजपा की अस्सी-बीस की सियासत पर तंज कसा है।

मुरादाबाद में बैंड बाजों के नामों को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शिक्षा मंत्री और राज्यमंत्री द्वारा ऐतराज जताने के बाद सपा विधायक इकबाल महमूद खुलकर सामने आए और सरकार पर तंज कस दिया। इकबाल महमूद ने कहा कि राम, श्याम, लक्ष्मण जैसे नाम से अगर मुसलमान बैंड चला रहे हैं, तो यह खुशी की बात है। मगर सरकार इसे भी राजनीति का मुद्दा बना रही है। 2014 के बाद से नाम बदलने की परंपरा चल पड़ी है। अब बारी बैंड बाजों की आ गई है। सपा विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने भाजपा पर अस्सी-बीस की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बैंड बाजों के नाम पर सवाल उठाने वाले मंत्री भी इसी राजनीति का हिस्सा हैं। जब होटल और ढाबों के नामों पर ऐतराज पर सुप्रीम कोर्ट को खुद संज्ञान लेना चाहिए। अब तो बैंड बाजों से शुरू हुई बहस अब सियासत के गलियारों में गूंज रही है। सवाल यही है कि क्या नामों की राजनीति से जनता की असली समस्याओं का समाधान हो पाएगा?

Also Click : Saharanpur : इमरान मसूद शाहनवाज़ खान इरशाद चौधरी समेत तमाम बड़े नेता नज़रबंद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow