सम्भल की सियासत में RLD का बड़ा दावा: कैसर अब्बास बोले- सभी सीटों पर तैयारी, NDA में सम्मानजनक हिस्सेदारी की उम्मीद

सम्भल में राष्ट्रीय लोकदल ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं। जिलाध्यक्ष कैसर अब्बास का कहना है कि पार्टी एनडीए गठबंधन में सम्मानजनक सीटें चाहती है और सभी क्षेत्रों में संगठन मज़बूत है।

By INA News Desk
Oct 4, 2026 - 17:20
10 Views
सम्भल की सियासत में RLD का बड़ा दावा: कैसर अब्बास बोले- सभी सीटों पर तैयारी, NDA में सम्मानजनक हिस्सेदारी की उम्मीद
कैसर अब्बास, जिलाध्यक्ष रालोद सम्भल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष कैसर अब्बास ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि सम्भल जिले की सभी विधानसभा सीटों पर RLD का संगठन सक्रिय है और पार्टी चुनावी तैयारी में जुटी है। हालांकि सीटों की संख्या पर उन्होंने पत्ते खोलने से इनकार करते हुए कहा कि इस पर पार्टी का हाईकमान और संसदीय बोर्ड फैसला करेगा।

कैसर अब्बास ने कहा कि RLD का सबसे बड़ा चेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी हैं और पार्टी का मुख्य एजेंडा अमन-चैन, भाईचारा, किसानों की उन्नति और युवाओं को रोजगार है। उन्होंने कहा कि NDA में रहते हुए जिस सीट पर पार्टी का प्रत्याशी होगा, संगठन पूरी ताकत से उसके समर्थन में काम करेगा। प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए RLD जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि सम्भल में अमन-चैन कायम है और महिलाएं भी रात में सुरक्षित आवागमन कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को लेकर जनता खुद फैसला करेगी। सम्भल के विकास पर उन्होंने रोडवेज, अस्पताल, जिला मुख्यालय और प्रस्तावित इंडस्ट्रियल हब को सरकार की उपलब्धियां बताया, लेकिन साथ ही जिले में नई इंडस्ट्रीज और बेहतर कॉलेजों की जरूरत भी गिनाई। अब बड़ा सवाल यही है कि 2027 के चुनाव में NDA में RLD को सम्भल में कितनी सीटें मिलती हैं और कैसर अब्बास खुद चुनावी मैदान में उतरते हैं या संगठन की जिम्मेदारी संभालते हैं इसका फैसला आने वाले समय में हाईकमान करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow