Sambhal: ईद से पहले टेलर की दुकानों पर हाउस फुल बोर्ड, मोदी कट और पठानी सूट की जबरदस्त डिमांड। 

ईद का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। खासतौर पर टेलर की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 13:57
228 Views
Sambhal: ईद से पहले टेलर की दुकानों पर हाउस फुल बोर्ड, मोदी कट और पठानी सूट की जबरदस्त डिमांड। 
मौहम्मद इकराम, टेलर

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: ईद का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। खासतौर पर टेलर की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग ईद के मौके पर नए कपड़े पहनने की परंपरा को निभाने के लिए अलग-अलग डिजाइन के कुर्ते और सूट सिलवाने में जुटे हुए हैं। टेलर की दुकानों पर सुबह से देर रात तक काम चल रहा है।

स्थानीय टेलर मौहम्मद इकराम का कहना है कि वह कई सालों से सिलाई का काम कर रहे हैं और हर साल ईद से पहले काम काफी बढ़ जाता है। इस बार भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। उनके मुताबिक पिछले साल की तरह इस बार भी मोदी कट कुर्ता लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इसके अलावा कुर्ता-पायजामा, नेहरू कोटी और पठानी सूट की भी काफी डिमांड है। मौहम्मद इकराम बताते हैं कि इस समय उनकी दुकान पर काम इतना ज्यादा है कि लगभग हाउसफुल जैसी स्थिति बन गई है। लगातार आर्डर मिल रहे हैं, लेकिन सीमित समय और क्षमता के कारण ज्यादा कपड़े तैयार करना मुश्किल हो रहा है। कई ग्राहकों को तो ईद से पहले डिलीवरी देने के लिए पहले ही तारीख तय करनी पड़ रही है। रंगों की बात करें तो इस बार सफेद रंग का मोदी कट कुर्ता सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं पठानी सूट में लोग अलग-अलग रंगों के कपड़े सिलवा रहे हैं। खासतौर पर युवाओं में पठानी सूट और मोदी कट कुर्ते का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। टेलर का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार काम पहले से बेहतर है और लगातार आर्डर बढ़ रहे हैं। इससे साफ है कि ईद को लेकर बाजारों में उत्साह और तैयारियां जोरों पर हैं।

Also Read- Lucknow : उत्तर प्रदेश बनेगा लॉजिस्टिक्स हब, 27 इंटीग्रेटेड क्लस्टर्स से $1 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow