Ballia: सब्जी की दुकान लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक  की मौत। 

जनपद के थाना रेवती क्षेत्र  अंतर्गत बीज गोदाम के पास रात करीब 8:00 बजे दुकान लगाने के लेकर मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 14:02
39 Views
Ballia: सब्जी की दुकान लगाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक  की मौत। 
कृपाशंकर अपर पुलिस अधीक्षक ( दक्षिण)

Report-Asif Hussain zaidi

यूपी ​बलिया- जनपद के थाना रेवती क्षेत्र  अंतर्गत बीज गोदाम के पास रात करीब 8:00 बजे दुकान लगाने के लेकर मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों—धनजी तुरहा और सुनील तुरहा के बीच सब्जी की दुकान सजाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई फिर देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

​दोनो के बीच हुए संघर्ष के दौरान धनजी तुरहा गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हे आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस, बलिया भेज दिया है।

​पुलिस की कार्रवाई और स्थिति:
घटना की सूचना मिलते ही रेवती पुलिस मौके पर पहुँची। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि पुलिस मृतक के परिजनों के संपर्क में है और तहरीर के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई कि जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

Also Read- Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की शुरुआत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow