Ballia: हथौज मे अवैध अतिक्रमण को हटाने गई पुलिस राजस्व टीम पर पथराव, 7 नामजद व 150 अज्ञात पर मुकदमा, 7 गिरफ्तार। 

खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हथौज गांव में तालाब के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों

Feb 4, 2026 - 11:30
55 Views
Ballia: हथौज मे अवैध अतिक्रमण को हटाने गई पुलिस राजस्व टीम पर पथराव, 7 नामजद व 150 अज्ञात पर मुकदमा, 7 गिरफ्तार। 
हथौज मे अवैध अतिक्रमण को हटाने गई पुलिस राजस्व टीम पर पथराव, 7 नामजद व 150 अज्ञात पर मुकदमा, 7 गिरफ्तार। 

Report' Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हथौज गांव में तालाब के किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एसडीएम सिकंदरपुर, तहसीलदार सिकंदरपुर, राजस्व टीम एवं पुलिस बल संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचे थे। उक्त अतिक्रमण के विरुद्ध उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी, जिसके क्रम में यह कार्रवाई की जा रही थी।

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों के बहकावे में आकर ग्रामीणों ने अचानक पुलिस एवं राजस्व कर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालांकि पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटवा दिया।

राजस्व लेखपाल की तहरीर पर खेजुरी थाने में 7 नामजद एवं 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक 5 महिलाओं सहित 2 पुरुषों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कार्रवाई के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में प्रशासन द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Also Read- दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पिता द्वारा अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार की सनसनीखेज घटना सामने आई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow