Ballia: नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को राहत पर बलिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्य समिति के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड

By INA News Desk
Dec 19, 2025 - 12:53
60 Views
Ballia: नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को राहत पर बलिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया। 
नेशनल हेराल्ड मामले में गांधी परिवार को राहत पर बलिया में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया। 
Advertisement
Advertisement
बलिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्य समिति के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य आरोपियों को दिल्ली की अदालत द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार करने को भाजपा सरकार की साजिश करार देते हुए विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी भाजपा के जिला कार्यालय की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन टीडी कॉलेज चौराहे पर शहर कोतवाल ने जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में लगभग 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए।
वहीं, दर्जनों कार्यकर्ता जैनेन्द्र पांडेय की देखरेख में सरकार विरोधी नारे लगाते और श्लोगन लिखी तख्तियां लिए पुलिस की घेराबंदी तोड़कर बहादुरपुर तक पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें जबरन हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।कुछ देर बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सागर सिंह राहुल, ओम प्रकाश तिवारी, संतोष चौबे, मुन्ना उपाध्याय, गिरीश कांत गांधी, महिला जिलाध्यक्ष अनुपमा सिंह, अबुल फैज, शत्रुघ्न चौबे, मनोज चौहान सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement