Sambhal: होली पर नगरपालिका अलर्ट: साफ़-सफ़ाई, लाइटिंग और पेयजल व्यवस्था चाक-चौबंद।
संवेदनशील शहर में होली के मद्देनज़र नगरपालिका ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी ने बताया कि
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: संवेदनशील शहर में होली के मद्देनज़र नगरपालिका ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिशासी अधिकारी मणिभूषण तिवारी ने बताया कि शासन स्तर से मिले निर्देशों के क्रम में पूरे शहर में साफ़-सफ़ाई की व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है और सभी सफ़ाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
उन्होंने बताया कि जिन-जिन स्थानों पर होलिका दहन होना है, वहां विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया है। होलिका दहन स्थलों के आसपास लाइटिंग की व्यवस्था भी व्यवस्थित कर दी गई है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगरपालिका की ओर से पेयजल आपूर्ति को भी प्राथमिकता दी गई है। सभी ओवरहेड टैंक और ट्यूबवेल पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि जल आपूर्ति निर्बाध रूप से चलती रहे। साथ ही पूरे शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बाजारों में भी जगह-जगह सजावट कराई गई है जिससे त्योहार का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो सके। नगर पालिका की टीमें फील्ड में तैनात रहेंगी। विभिन्न स्थानों पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को भी सक्रिय रखा गया है। जहां-जहां होली खेली जाती है, वहां पानी के लिए दस टैंकर तैयार रखे गए हैं। सभी टैंकर क्रियाशील स्थिति में हैं। वार्ड स्तर पर सफ़ाई कर्मचारियों और सुपरवाइजरों की ड्यूटी तय कर दी गई है, साथ ही सभासद भी व्यवस्थाओं की निगरानी में लगे हुए हैं। नगरपालिका प्रशासन का दावा है कि इस बार होली का महापर्व पूरी तरह सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा, और नागरिकों को सभी बुनियादी सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
What's Your Reaction?











