सम्भल में सौहार्द की मिसाल: होली पर पिचकारी, रमज़ान में खजूर बांटकर दिया भाईचारे का संदेश।

सम्भल में गंगा-जमनी तहज़ीब की खूबसूरत तस्वीर एक बार फिर देखने को मिली, जब समाजसेवी सईद अख्तर इसराइली ने आगामी होली पर्व और

Mar 2, 2026 - 15:31
116 Views
सम्भल में सौहार्द की मिसाल: होली पर पिचकारी, रमज़ान में खजूर बांटकर दिया भाईचारे का संदेश।
सईद अख्तर इसराइली, समाजसेवी

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में गंगा-जमनी तहज़ीब की खूबसूरत तस्वीर एक बार फिर देखने को मिली, जब समाजसेवी सईद अख्तर इसराइली ने आगामी होली पर्व और रमज़ान के मद्देनज़र लोगों के बीच सौहार्द का संदेश देते हुए उपहार वितरित किए।

करीब 19-20 वर्षों से लगातार सामाजिक समरसता के लिए काम कर रहे सईद अख्तर इसराइली हर साल अलग-अलग पर्वों पर लोगों के बीच पहुंचते हैं। होली पर वे हिंदू भाइयों को पिचकारी, गुलाल और गुलाब का फूल देते हैं, तो रमज़ान में मुस्लिम भाइयों को खजूर और गुलाब भेंट करते हैं। दीपावली पर दीये बांटना भी उनकी इस परंपरा का हिस्सा है। सईद अख्तर इसराइली का कहना है कि उनका उद्देश्य सिर्फ उपहार बांटना नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देना है कि हिंदुस्तान गंगा-जमनी तहज़ीब का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में शरीक होते हैं। उन्होंने कहा कि जब होली हो तो मुस्लिम भाई साथ दें और जब ईद आए तो हिंदू भाई भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हों। यही आपसी एकता और भाईचारा देश और शहर की तरक्की की असली ताकत है।

सईद अख्तर इसराइली ने अपने संदेश में देशवासियों, प्रदेशवासियों और खासतौर से सम्भल शहर के लोगों को होली की अग्रिम मुबारकबाद देते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सम्भल की यह पहल न सिर्फ सामाजिक एकता की मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाती है कि त्योहार सिर्फ एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे समाज की खुशियों का अवसर होते हैं।

Also Read- मुख्यमंत्री की प्रेरणा से मीन महोत्सव 2026 का शानदार आयोजन, अब मीन महाकुंभ की तैयारी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow