Hardoi: होली, रमज़ान को लेकर संडीला में फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया गया भरोसा। 

आगामी त्योहार होली  और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार दिनांक 2 मार्च 2026 को कस्बा संडीला में व्यापक

Mar 2, 2026 - 15:20
111 Views
Hardoi: होली, रमज़ान को लेकर संडीला में फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया गया भरोसा। 
होली, रमज़ान को लेकर संडीला में फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिया गया भरोसा। 

रिपोर्ट- मुकेश सिंह सोमवंशी 

हरदोई/संडीला - आगामी त्योहार होली  और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार दिनांक 2 मार्च 2026 को कस्बा संडीला में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत फ्लैग मार्च निकाला गया। श्रीमान क्षेत्राधिकारी संडीला के निकट मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक संडीला द्वारा पीएसी एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों तथा होलिका दहन स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों, धर्मगुरुओं एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर आपसी भाईचारे, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, शरारत या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने आमजन को आश्वस्त किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि नागरिक निर्भीक होकर त्योहारों का आनंद ले सकें। प्रभारी निरीक्षक संडीला विद्यासागर पाल ने बताया कि शांति एवं सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है। फ्लैग मार्च के दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होने से आमजन में विश्वास और सुरक्षा का माहौल देखने को मिला।

Also Read- Hardoi: टीआरएस के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाई धूम ऑपरेशन सिंदूर सहित हुए विभिन्न कार्यक्रम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow