Sambhal: रमज़ान से पहले सपा का ज्ञापन, मस्जिदों पर लाउडस्पीकर व व्यवस्थाओं की मांग, डीएम एसपी को सौंपा ज्ञापन।

रमज़ान उल मुबारक के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग

Feb 16, 2026 - 17:25
43 Views
Sambhal: रमज़ान से पहले सपा का ज्ञापन, मस्जिदों पर लाउडस्पीकर व व्यवस्थाओं की मांग, डीएम एसपी को सौंपा ज्ञापन।
फिरोज खां, पूर्व जिलाध्यक्ष

उवैस दानिश, सम्भल 

रमज़ान उल मुबारक के पवित्र महीने की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी ने प्रशासन से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खां के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बहजोई कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में फिरोज़ खां ने कहा कि दो-तीन दिन के भीतर रमज़ान उल मुबारक का आगाज होने जा रहा है। ऐसे में रोज़ेदारों को सेहरी और इफ्तार के समय की सूचना देने के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिदों पर माइक व लाउडस्पीकर की आवश्यकता रहती है। इसके साथ ही साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और मस्जिदों की सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि होली और रमज़ान जैसे महत्वपूर्ण पर्व एक ही समय पर पड़ रहे हैं, ऐसे में सौहार्द और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की भूमिका और भी अहम हो जाती है। समाजवादी पार्टी ने मांग की कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे सम्भल जनपद में मस्जिदों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति दी जाए और संबंधित व्यवस्थाओं के लिए स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं, ताकि रोज़ेदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ज्ञापन देने वालों में ज़ाहिद खां, मौलाना नासिर, मोनिस क़ुरैशी, मुशाहिद अली, हाफिज़ ज़ाहिद, आरिफ खां, मुफ्ती क़ासिम, हाफिज़ क़ासिम, सलीम अली, जान वारिस अहमद, मोह. शान, बिलाल खां, अज़मत खां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Also Read- Sambhal: धर्म, प्रेम और साहस की कहानी: तमन्ना मलिक–अमन त्यागी ने समाज को दिया साथ रहने का संदेश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow