Hardoi: हरदोई में 'चलो शहीद के द्वार' मुहिम की शुरुआत, शहीद परिवारों की समस्याओं का होगा संकलन। 

हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज जनपद के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों की

Feb 16, 2026 - 18:15
52 Views
Hardoi: हरदोई में 'चलो शहीद के द्वार' मुहिम की शुरुआत, शहीद परिवारों की समस्याओं का होगा संकलन। 
हरदोई में 'चलो शहीद के द्वार' मुहिम की शुरुआत, शहीद परिवारों की समस्याओं का होगा संकलन। 

हरदोई। हरदोई पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में आज जनपद के अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने और उनके परिजनों की समस्याओं को जानने के उद्देश्य से “चलो शहीद के द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के तहत शहीदों के घरों की पावन मिट्टी को नमन करने, शहीद परिवारों से सीधे संवाद स्थापित करने तथा उनकी प्रमुख समस्याओं — जैसे शहीद द्वार का निर्माण, शहीदों के नाम पर सड़कों का नामकरण और शहीद स्मारकों की कमी — को जमीनी स्तर पर देखा जाएगा। साथ ही शहीदों की वीर नारियों की पीड़ा सुनकर शासन तक उनकी आवाज पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ओम प्रकाश मिश्रा ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया।

संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार अगिनहोत्री ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहीदों के परिजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से उठाना है। उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति सरकार और समाज में जो सम्मान और कृतज्ञता दिखनी चाहिए, वह अपेक्षित स्तर पर दिखाई नहीं दे रही, जिसे इस मुहिम के माध्यम से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर महेन्द्र पाल सिंह सोमवंशी, वीरपाल सिंह गौर, मलिक साहब, सईद, मदन मोहन अवस्थी, गया प्रसाद, राजेन्द्र सिंह सोमवंशी, कार्यालय अधीक्षक अजय सिंह, सौरभ, प्रिन्स पाठक, प्रेमलता, रामशरण, तोता राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi : लोनार पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को कार और मोबाइल सहित गिरफ्तार किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow