Mau News: बारात से लौट रही कार सड़क किनारे खाई में पलटी, एक की मौत, चार गम्भीर रूप से घायल। 

घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जामडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में ...

By INA News Desk
May 23, 2025 - 11:20
468 Views
Mau News: बारात से लौट रही कार सड़क किनारे खाई में पलटी, एक की मौत, चार गम्भीर रूप से घायल। 
Advertisement
Advertisement

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जामडीह गांव के पास शुक्रवार की सुबह लगभग 6:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रही तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई और खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के तिघरा गांव निवासी पांच युवक बलिया के बेल्थरा रोड में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से लौट रहे थे। कार सवारों में दो सगे भाई मदन तिवारी 18 वर्ष, विशु तिवारी 19 वर्ष और किशन पांडे (30 वर्ष ), चंद्रमोल त्रिपाठी (38 वर्ष ) और संदीप प्रजापति (30 वर्ष ) शामिल थे।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक सुबह करीब 6:30 बजे के आसपास जामडीह पुल पर कार तेज गति से अचानक अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग से टकराकर पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और आनन-फानन में कार के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने चंद्रमोल त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया। अन्य चार घायलों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Also Read- Deoband News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष में देवबंद में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। इधर हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement