Deoband : विद्यार्थियों को लेकर गए स्कूल वैन के चालक के साथ मारपीट, तहरीर दी

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गया। सोनू ने बताया कि युवकों ने वैन आने के कारण जाम लगने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की है। बाद में स्कूल स्टाफ के लोगों के साथ सोनू कोत

Feb 20, 2026 - 21:01
 0  7
Deoband : विद्यार्थियों को लेकर गए स्कूल वैन के चालक के साथ मारपीट, तहरीर दी
Deoband : विद्यार्थियों को लेकर गए स्कूल वैन के चालक के साथ मारपीट, तहरीर दी

देवबंद। जडौदा जट्ट गांव में बच्चों को लेकर गई स्कूल वैन के चालक को कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में स्कूल स्टाफ कोतवाली पहुंचा और मारपीट के आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। रणखंडी गांव निवासी सोनू स्टेट हाईवे स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की वैन पर चालक है। शुक्रवार की दोपहर छुट्टी के बाद वह बच्चों को लेकर जडौदा जट्ट गांव में गया था। आरोप है कि इस दौरान रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने वैन को रोक लिया और उसके साथ गाली गलौज करने लगे।

विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गया। सोनू ने बताया कि युवकों ने वैन आने के कारण जाम लगने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट की है। बाद में स्कूल स्टाफ के लोगों के साथ सोनू कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

You May Read : Bhadohi : भदोही के जगतीपुर में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow