Bajpur : बाजपुर में भाजयुमो ने राहुल गांधी का पुतला जलाया, यूथ कांग्रेस के विरोध पर नाराजगी
उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे के नेतृत्व में बेरिया तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर गुस्सा जताया। शुभम पांडे ने कहा कि राहुल गांधी के इशा
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना पर राजनीतिक विवाद तेज हो गया। भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोला और इसे सोची-समझी साजिश बताया।
उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे के नेतृत्व में बेरिया तिराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर गुस्सा जताया। शुभम पांडे ने कहा कि राहुल गांधी के इशारे पर यूथ कांग्रेस ने देश की छवि खराब करने के लिए यह कदम उठाया, जो निंदनीय है। जब भारत नवाचार के क्षेत्र में दुनिया के सामने अपनी पहचान बना रहा है, तब ऐसे प्रदर्शन देश को बदनाम करने की कोशिश हैं।
इस मौके पर लोकतंत्र सेनानी गोपाल कोछड़, पूर्व नामित सभासद विमल शर्मा, उशांत सब्बरवाल, विक्की राजहंस, गौरव शर्मा, अमन भारद्वाज, मयंक पांडे, राहुल सैनी, दीपांशु पटेल, ऋषांक द्विवेदी, अंकित पांडे, उत्कर्ष, विवेक, गौरव, रूद्र ठाकुर, तेजस्वी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
You May Read : Bhadohi : भदोही के जगतीपुर में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
What's Your Reaction?











