Bajpur : बहुउद्देशीय शिविर में जनता की सुनी गई समस्याएं, 779 लोगों को मिला लाभ

मुख्य अतिथि मंजीत सिंह राजू दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे। विशिष्ट अतिथि टिंकू यादव बाजपुर मंडल अध्यक्ष थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अमृता शर्मा उप जिलाधिकारी बाजपु

By INA News Desk
Feb 18, 2026 - 21:32
56 Views
Bajpur : बहुउद्देशीय शिविर में जनता की सुनी गई समस्याएं, 779 लोगों को मिला लाभ
Bajpur : बहुउद्देशीय शिविर में जनता की सुनी गई समस्याएं, 779 लोगों को मिला लाभ

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद बाजपुर के चीनी मिल परिसर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में कुल 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और 779 लोग लाभान्वित हुए। शिविर में 17 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। विभिन्न विभागों से 260 प्रमाण पत्र जारी किए गए। इनमें दिव्यांग प्रमाण पत्र 3, आयुष्मान कार्ड 10, परिवार रजिस्टर नकल 34, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र 36, राशन कार्ड निरस्तीकरण 9, यूसीसी प्रमाण पत्र 26, जाति स्थाई एवं आय प्रमाण पत्र 49, उत्तरजीवी प्रमाण पत्र 2, हैसियत प्रमाण पत्र 4, यूडीआईडी 3, राशन कार्ड जारी 5 और आधार अपडेशन/करेक्शन 63 शामिल हैं।

मुख्य अतिथि मंजीत सिंह राजू दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रहे। विशिष्ट अतिथि टिंकू यादव बाजपुर मंडल अध्यक्ष थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अमृता शर्मा उप जिलाधिकारी बाजपुर ने की। नोडल अधिकारी मलकीत सिंह आपूर्ति विभाग से थे। संचालन खंड विकास अधिकारी बाजपुर शेखर जोशी ने किया। जन प्रतिनिधि राजेश कुमार, गौरव शर्मा, बिट्टू चौहान, राजपाल राजहंस, शुभम पांडे, राजीव सैनी, प्रताप चौहान मौजूद रहे।

अन्य अधिकारी तहसीलदार बाजपुर, सुरेश चंद्र पंत सहायक खंड विकास अधिकारी बाजपुर, सतीश सैनी सहायक विकास अधिकारी पंचायत, डॉ पी डी गुप्ता चिकित्सा अधीक्षक बाजपुर, रेनू यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी, नगमा परवीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सुमित चौहान उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा बाजपुर और लेखराज सिंह खंड विकास अधिकारी बाजपुर उधम सिंह नगर शामिल थे।

Also Click : Sitapur : नैमिषारण्य में 84 कोसीय परिक्रमा शुरू, रामादल के जयघोष के साथ लाखों श्रद्धालु नंगे पैर चलेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement