Deoband : अकीदत के साथ अदा हुई रमजान माह के पहले जुमा की नमाज
छत्ता मस्जिद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने नमाज अदा कराई इससे पूर्व उन्होंने बयान करते हुए कहा कि मुसलमान अपने रब को राजी करें जिससे अल्लाह की रहमतें नाजिल हों और उनकी तमाम मुश्कि
देवबंद : नगर एवं देहात क्षेत्र में मुकद्दस रमजान माह के पहले जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर देश में अमन सुकून और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी।
दारुल उलूम की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया में जुमा की नमाज मुफ्ती अफ्फान मंसूरपुरी ने अदा कराई। मुफ्ती सलमान बिजनौरी ने बयान करते हुए कहा कि रमजान का महीना हमें सब्र करना सिखाता है। हमें रमजान माह में खास तौर पर दुआओं का एहतमाम करना चाहिए।
छत्ता मस्जिद में जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने नमाज अदा कराई इससे पूर्व उन्होंने बयान करते हुए कहा कि मुसलमान अपने रब को राजी करें जिससे अल्लाह की रहमतें नाजिल हों और उनकी तमाम मुश्किलों का हल निकल सके। वहीं, तल्हेड़ी बुजुर्ग, चंदेना कोली, राज्जुपुर, गोपाली, लबकरी, झबीरन समेत अन्य गांव की प्रमुख मस्जिदों में पहले जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।
दारुल उलूम पहुंचे एसएसपी, उलमा से मिले
रमजान माह के पहले जुमा की नमाज के मद्देनजर एसएसपी अभिनंदन सिंह देवबंद पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने दारुल उलूम के मेहमानखाने नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी से मुलाकात की और दारुल उलूम का भ्रमण किया। इस मौके पर एसपी ट्रैफिक शैलेंद्र श्रीवास्तव, नजम उस्मानी, मौलाना शहजाद कासमी आदि मौजूद रहे।
You May Read : Bhadohi : भदोही के जगतीपुर में शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
What's Your Reaction?











